• Sun. Nov 8th, 2026

एसएसएफ के उप सेनानायक ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Jul 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। न्यायालय परिसर में विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के उप सेनानायक ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय में प्रवेश के तीनों द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। इसके साथ ही ड्यूटी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। न्यायालय सुरक्षा जिला प्रभारी विकास राय ने बताया कि शुक्रवार को उप सेनानायक जितेंद्र सिंह ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपायों की जानकारी ली। जवानों के ड्यूटी प्वाइंट और ड्यूटी रजिस्टर को देखा। रात में रिजर्व में रहने वाले जवानों के लिए तैयार हो रहे हॉल का भी निरीक्षण किया। जिला जज डॉ. विकास कुमार के साथ उप सेनानायक ने पूरे कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिवक्ताओं और वादकारियों से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोर्ट नाजिर दिनेश सिंह, रावेंद्र सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.