• Fri. Apr 24th, 2026

सीज दुकानों को खोल फिर की मीट बिक्री, हुई कार्रवाई

ByVijay Singhal

Aug 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के सुखदेव नगर में पिछले दिनों मीट की दुकानों पर लगाई सील को तोड़कर फिर से बिक्री शुरू कर दी गई। बुधवार को इसकी सूचना पर थाना पुलिस व नगर निगम की टीम पहुंची। दुकानों को सीज किया गया। इनके पास से मीट भी बरामद किया गया। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि सुखदेव नगर में जन्माष्टमी से पूर्व अवैध मीट की दुकानों पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों को सील कर दिया था। नोटिस भी जारी किया था कि अवैध कटान नहीं किया जाएगा, लेकिन जन्माष्टमी के बाद ही दुकानदारों ने बिना अनुमति के सील लगी दुकान खोल लीं। सूचना पर नगर निगम की टीम बुधवार को थाने के फोर्स के साथ मौके पर गई। तीनों दुकानें खुली पाई गईं। मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने दुकानों से मीट बरामद किया। दुकानों को फिर से बंद करा दिया गया है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि शराब एवं मीट की दुकान इस क्षेत्र से बिल्कुल बंद कराई जाएं। आए दिन बहन-बेटियां एवं बच्चे परेशान होते हैं। अगर, इन लोगों से कोई कुछ कहता है तो लड़ने-झगड़ने को उतारू होते हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नवनीत नगर में भी मांस-मीट, बिरयानी बिक्री के लिहाज से प्रतिबंधित है। यहां 11 दुकानों का पंजीकरण पाया गया है। इन दुकानों के संचालकों की जांच की गई तो पाया कि इन्होंने सुखदेव नगर इलाके के पते पर पंजीकरण विभाग को गुमराह करते हुए जारी करा लिया था। इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। मगर, उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। पुलिस को इन दुकानों की सूची देते हुए बंद कराने को पत्र लिखा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.