हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक गांव के युवक ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया 14 अगस्त 2023 को वह वृंदावन गया था। घर पर पत्नी अकेली थी। तभी एक युवक आया और बताया कि पति का एक्सीडेंट हो गया है, तुम्हें अस्पताल बुलाया है। युवक पत्नी को ले गया और रास्ते में नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। जब होश आया तो फरीदाबाद में पाया। यहां युवक और दो लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी पत्नी को यमुना एक्सप्रेसवे पर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने वांछित को पकड़ लिया है।
वहीं सामूहिक दुष्कर्म की दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को खैर रोड़ स्थित झंडा तिराहे से गिरफ्तार कर चालान किया है। महिला ने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त को 16 वर्षीय बेटी शाम को खेत पर गई थी। रास्ते में दूसरे गांव के दो युवकों ने बेटी को पेप्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर युवक उसे खेत पर ले गए और दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया है केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes