हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के बस अड्डा के पीछे मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती ट्रेन से संदिग्ध परिस्थिति में कट गई। पुलिस आत्महत्या व हादसे की गुत्थी के बीच उलझी है। प्रकरण की जांच की जा रही है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि 18 वर्षीय अंजलि निवासी शिव नगर कॉलोनी, हाईवे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। युवती के पास से उसके शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेज मिले थे, जिनके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। परिजन कुछ भी जानकारी होने से मना कर रहे हैं। वह यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि युवती रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची। घर से कहां के लिए निकली थी आदि। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
