• Sat. May 16th, 2026

कंट्रोल रूम का खुला ताला, प्रयोगात्मक परीक्षा पर रखी गई नजर

ByVijay Singhal

Feb 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा में नकल रोकने के लिए डीआईओएस कार्यालय परिसर में बने कंट्रोल रूम का सोमवार को सुबह आठ बजे ताला खुल गया। अमर उजाला ने आज ही के अंक में कंट्रोल रूम में ताला, पहले दिन ही अव्यवस्था का बोलबाला शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात शिक्षकों ने पहुंचकर ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की निगरानी की। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने भी यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दूसरे दिन जिले में 247 में से 41 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी की निगरानी के साथ जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर 25 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं परखीं। डीआईओएस ने जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षक के नियुक्ति पत्र, आधार कार्ड व अन्य मान्य पहचान पत्रों की जांच की गई। साथ ही विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत तो नहीं आदि जानकारी की। कंट्रोल रूम से डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर नजर रखते हुए एक विद्यालय में केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि ग्राम स्वाबलंबी विद्यालय में कुछ विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे और कुछ उनके पास बिना किसी कारण के खड़े हुए बात कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को दूरभाष के माध्यम से व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। प्रयोगात्मक परीक्षा के पहले ही जिले में 26 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा हुई लेकिन दोपहर 12 बजे तक कंट्रोल रूम नहीं खुला। डीआईओएस रविंद्र कुमार ने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की बात कही। हालांकि, अब उनका कहना है कि रविवार को छुट्टी के दिन परीक्षा थी, ऐसे में कंट्रोल रूम पर तैनात शिक्षकों को आगे शिथिलता न बरतने की हिदायत दी है। इस मामले में कार्रवाई की कोई जरूरत महसूस नहीं होती।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.