• Sat. May 16th, 2026

ज्यादा दादागिरी मत करना…डायलॉग सुन खिलखिलाए विद्यार्थी

ByVijay Singhal

Feb 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ज्यादा दादागिरी मत करना, हमारी डायरेक्ट पहचान है.. यह वाक्य जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोला तो स्कूलों में कंप्यूटर, एलईडी, प्रोजेक्टर और मोबाइल पर लाइव प्रसारण देख रहे विद्यार्थी खिलखिला उठे। सोमवार को जिले के सभी माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और अभिभावकों को दिखाया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्र-छात्राओं ने अपने प्रश्नों का समाधान पूछा। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में 650 स्कूलों के 81,256 विद्यार्थियों ने देखा। इसके अलावा 1060 अभिभावक और 1825 अध्यापकों ने भी लाइव प्रसारण देखा। इसका हिस्सा बनकर छात्र-छात्राओं में खास ऊर्जा देखने को मिली। प्रधानमंत्री ने सभी परीक्षार्थियों को तनाव मुक्त रहकर, एकाग्रचित्त रहते हुए, समय सारणी बनाकर तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा ही हमारा भाव है। हमारे जीने का मकसद है। ऐसा ना सोचें जीवन में असफलताएं भी हमें बहुत कुछ सिखाती है। इसलिए इससे निराश ना हो असफलताओं को चुनौती के रूप में ले तनाव मुक्त रखने में उनके माता-पिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। विद्यार्थी अपनी समस्या परिवार में किसी के साथ साझा करें। जीवन महत्वपूर्ण है इसे संवारने के बारे में सोचे, समय को अच्छे से जीना सीखें प्रकृति से जुड़े सम्मान। हमें मांगने से नहीं मिलता बल्कि इसे कमाना पड़ता है। ये भाव मन में रखे टेक्नोलाॅजी को अपनी ताकत बनाए। तनाव मुक्त रहकर आत्मकेंद्रित रहते हुए सकारात्मक ही सोचें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.