हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी मणिपुर की घटना से व्यथित नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह नहीं होना चाहिए। इस तरह की घटना पर तत्काल रोक लगानी चाहिए कैसे भी करके। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वह चाहती हैं किसी भी महिला के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। बहुत ही गंदा,घृणा होती है ऐसे लोगों से मणिपुर की घटना से आक्रोशित नजर आईं। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि इस तरह की घटना बहुत ही गंदा है। घृणा होती है उन लोगों से जिन्होंने अंजाम दिया। इस पर तत्काल रोक लगे इसके लिए वह अपनी सरकार से कह रही हैं। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। राजनीतिक दल जहां इस घटना को लेकर जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, अब भाजपा की मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का भी इस पर बयान सामने आया है। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों से घृणा होती है।
