हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना क्षेत्र स्थित अजनौख गांव में
अक्षय पात्र संस्था के उपाध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि अक्षय पात्र द्वारा निर्मित 67वीं केन्द्रीयकृत रसोई महिलाओं द्वारा पूर्णरूपेण संचालित की जाने वाली प्रथम रसोई है। रसोई में भोजन को पकाने में स्थानीय महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होगी। संस्था द्वारा इस रसोई से 50 गांव के 97 परिषदीय विद्यालयों के 10,000 छात्रों तक गरमा गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी भरतर्षभ दास ने बताया कि इस रसोई के साथ ही बरसाना में एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जा रहा है। इस सामुदायिक भवन का प्रयोग स्टाफ और आसपास के समुदायों के लिए प्रशिक्षण सत्रों के आयोजनों के लिए किया जायेगा। अक्षय पात्र के इस नए रसोईघर में दूषित जल के उपचार हेतु एटीपी का निर्माण कराया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए संस्था के द्वारा विद्युत चलित वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इन वाहनों का उपयोग स्थानीय किसानों से कच्चा माल लेने और विभिन्न समुदायों तक अपने कार्यक्रमों को पहुंचाने में भी किया जाएगा। उद्घाटन के पश्चात सांसद हेमा मालिनी ने आधुनिक रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों से यहां बनने वाले भोजन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक बड़े बर्तन में बन रही दाल को उन्होंने खुद चैक किया और गुणवत्ता की तारीफ की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, आरपी सिंह, बरसाना पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुदिता शर्मा, भाजपा के महामंत्री प्रेम श्रोतिय, पदम सिंह फौजी, अक्षय पात्र के आपरेशन हेड सुरेश्वर दास, गोविन्द दत्त दास, हंसिका सिंह, निधि सिंह जी सहित नजदीक के सभी गाँवों के प्रधान उपस्थित रहे। विद्यालयों में मिड डे मील सप्लाई करने वाली संस्था अक्षय पात्र ने सामुदायिक एवं केंद्रीयकृत रसोई का निर्माण किया है। अक्षय पात्र की 67 वीं इस रसोई घर का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी ने किया। उद्घाटन के अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह प्रकल्प महिला सशक्तिकरण के नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
