• Mon. Jul 6th, 2026

मथुरा में रेलवे कर्मचारी की हत्या,भतीजे ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप,

ByVijay Singhal

Sep 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में पशु बांधने के स्थान पर सो रहे एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। भतीजे ने मृतक के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना हाई वे इलाके के अदुकी गांव में पालतू पशुओं को बांधने ( नोहरे) के स्थान पर सो रहे व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 55 वर्षीय गुलाब सिंह अपने नोहरे में सो रहे थे। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हत्या कर दी। वारदात की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। गुलाब सिंह ने एक हफ्ते पहले भैंस खरीदी थी। भैंस को वह अपने नोहरे में बांधता था। जिसकी देखरेख के लिए वह वहीं सोते थे। नौहरा घर से करीब 100 मीटर दूर है। नोहरे में गुलाब सिंह मंगलवार की रात को सोए थे। बुधवार की सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला। वारदात की जानकारी सुबह परिजनों को तब हुई जब गुलाब सिंह घर नहीं पहुंचे। परिजन जब उनको नोहरे पर देखने आए तो चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। शव देखकर परिजनों की चीख निकल गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की जानकारी सूचना मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह थाना हाई वे पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से हत्या के कारणों को जानने के साथ ही मौके से साख्य तलाशने का प्रयास किया। लेकिन हत्या के कोई कारण नहीं पता चल सके। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.