• Mon. Jul 6th, 2026

आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत में 7574 वादों का निस्तारण

ByVijay Singhal

Sep 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 06.09.2023 से 08.09.2023 तक आपराधिक (Petty Offences) वादों के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री आशीष गर्ग द्वारा आज दिनांक 06.09.2023 को प्रातः 10.00 बजे केन्द्रीय कक्ष, जनपद न्यायालय, मथुरा में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी श्री अभिषेक पांडेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीरू शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री उत्सव गौरब राज सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, वादकारी उपस्थित रहे।
आयोजित विशेष लोक अदालत में 9137 लघु आपराधिक वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये, जिनमें से 7574 वादों का निस्तारण किया गया। दिनांक 07.09.2023 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के अवकाश पर उपरोक्त विशेष लोक अदालत के आयोजन हेतु दिनांक 07.09.2023 को न्यायालय परिसर में सभी मजिस्ट्रेट न्यायालय खुले रहेंगे तथा लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा। अतः आम जनमानस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के अवकाश के दिन भी अपने लघु आपराधिक वादों का निस्तारण करा सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.