• Mon. Jul 6th, 2026

बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

ByVijay Singhal

Sep 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में बुआ के घर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने शाम पांच बजे रौंद दिया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। हादसा थाना मगोर्रा क्षेत्रांर्गत सौंख-मथुरा मार्ग स्थित विष्णु ढाबे के समीप हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भरतपुर के थाना खोह के गांव नगला पास्ता निवासी कलुआ (22) सोमवार को सौंख के समीप गांव मल्हू में बुआ के घर जा रहा था। सौंख-मथुरा मार्ग स्थित विष्णु ढाबे के समीप करीब 5 बजे पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक युवक फरीदाबाद की एक कंपनी में ट्रक ड्राइवर था l
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.