• Sat. May 16th, 2026

वैवाहिक जीवन में बाधा बन रहा था पहला पति, इसलिए प्रेमी ने मारी थी गोली

ByVijay Singhal

Jul 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  चार दिन पूर्व होटल बंद कर लौट रहे व्यक्ति को थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत जान से मारने की नीयत से गोली मारने वाले आरोपी को थाना जैंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा बरामद हुआ है। चौमुहां निवासी दिनेश पुत्र सौदों वृंदावन से होटल बंद कर लौट रहा था। बुधवार रात करीब 2 बजे थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बाइक सवार ने दिनेश में पीछे से गोली मार दी थी। शुक्रवार को जैंत पुलिस ने मुरादाबाद के थाना बिलारी, ऋषिपुरम शाहबाद रोड निवासी सत्यव्रत उर्फ डब्लू पुत्र महिपाल को आझई पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनेश की पत्नी पूजा (काल्पनिक नाम) उसके गांव के निवासी जगत सिंह सैनी की साली है। वह अपने पति दिनेश को छोड़कर उसके गांव में ही रह रही थी। जबकि उसके बच्चे चौमुहां में रह रहे थे। वर्ष 2020 में आरोपी की पत्नी की मौत के बाद पूजा (काल्पनिक नाम) से उसका लगाव बढ़ गया और दोनों ने चन्दौसी मंदिर में शादी कर ली थी। सितंबर 2024 में पूजा(काल्पनिक नाम) ने कहा कि वह अपने बच्चों के बिना नहीं रह सकती। बच्चों की बहुत याद आ रही है इसलिए वह चौमुहां जा रही है। इस बात को लेकर आरोपी बहुत परेशान था और उसने दिनेश को रास्ते से हटाने की ठान ली। आरोपी ने थाना विलारी मुरादाबाद के राया सती मंदिर निवासी अपने साथी विनायक को साथ लिया और मंगलवार को वृन्दावन आ गया। यहां दिनेश को वृजान से मारने की नीयत से गोली मार दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.