• Sun. May 17th, 2026

कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए एमवीडीए करा रहा नसबंदी

ByVijay Singhal

Feb 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। बीते छह महीनों में कुल 4284 कुत्तों की नसबंदी कराई गई है। आंकड़ों के अनुसार, हर महीने औसतन 710 कुत्तों की नसबंदी की जा रही है, जिससे इस समस्या पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम ने इस कार्य की जिम्मेदारी भोपाल की एक निजी कंपनी को सौंपी है, जो नसबंदी की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अंजाम दे रही है। अभियान के तहत नगर निगम ने दो विशेष टीमों का गठन किया है, जिनमें कुल 12 कर्मचारी कार्यरत हैं। ये कर्मचारी प्रतिदिन अलग-अलग इलाकों में जाकर आवारा कुत्तों को पकड़ते हैं और फिर उनकी नसबंदी की जाती है। नसबंदी के बाद कुत्तों को पांच दिनों तक एक विशेष देखरेख केंद्र में रखा जाता है, जहां उनकी उचित देखभाल की जाती है। इस दौरान उनकी सेहत पर नजर रखी जाती है ताकि नसबंदी के बाद कोई संक्रमण या अन्य समस्या न हो। इसके बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। कार्य संभाल रहे मुकेश ने बताया कि किसी की भी शिकायत आने पर तत्काल ही टीम को सूचित किया जाता है। उस शिकायत पर ही कार्रवाई की जाती है। इसके लिए दो गाड़ियों को लगाया गया है। अधिकारियों की टीम पूरी निगरानी रखती है। संख्या का सत्यापन के लिए भी अधिकारी पूरी जांच पड़ताल करते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.