हिदुस्तान 2र टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चंदाग्रीन कॉलोनी के सामने कूड़े के डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार सुबह जब सफाईकर्मी डंपिंग ग्राउंड में सफाई करने पहुंचे, तो उनकी नजर एक भारी बोरे पर पड़ी। संदेह होने पर जब उन्होंने बोरा खोला, तो उसमें एक व्यक्ति का शव पाया। यह देखकर सफाईकर्मी घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान मिलने के कारण, पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
