• Sun. May 17th, 2026

मथुरा जंक्शन पर ट्रेन में भीड़ के दबाव में कानपुर निवासी युवक घायल

ByVijay Singhal

Feb 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन दर्शन के लिए आया एक श्रद्धालु जंक्शन पर ट्रेन से उतरते समय भीड़ ज्यादा होने से धक्का लगने से गिरकर घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कानपुर निवासी राजकुमार पुत्र भूरी सिंह ट्रेन से उतरते समय भीड़ के दबाव में गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों ने तत्काल उसे रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी। घायल राजकुमार ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय किसी ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे वह प्लेटफार्म पर गिर गया। इस हादसे में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल यात्री ने बताया कि ट्रेन से गिरने के बाद उन्हें होश नहीं रहा, जिससे उनका मोबाइल और रुपये भी गायब हो गए। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि घायल यात्री के बारे में जानकारी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.