• Tue. Nov 24th, 2026

मथुरा के सुरीर के गांवों में गूंजेगी ‘जागते रहो’ की आवाज, चाेरियां रोकने को लाठी और सीटी लेकर देंगे पहरा

Byvijay.singhal1233

Nov 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर पारंपरिक व्यवस्था को सक्रिय किया जा रहा है। अब गांवों की गलियों में रात के समय सन्नाटा नहीं बल्कि चौकीदारों की सीटी और लाठी की ठक-ठक सुनाई देगी। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदारों को रात्रि गश्त (पहरेदारी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे आमजन खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर सकें। बढ़ती ठंड और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सक्रिय होने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिसमें गांव के चौकीदार रात भर अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। हाथ में मजबूत लाठी, टार्च और गले में सीटी के साथ वह हर संदिग्ध व्यक्ति और गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी भी तरह की आपात स्थिति या संदिग्ध हलचल दिखने पर सीटी बजाकर ग्रामीणों और नजदीकी पुलिस थाने को तुरंत सतर्क करेंगे। इस व्यवस्था से गांव के लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ेगा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में चौकीदारों की सक्रियता रहने से खेतों में लगे उपकरणों, पशुओं और घरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। सुरीर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि चौकीदार पुलिस और ग्रामीणों के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। चौकीदारों के साथ बैठक कर उन्हें रात्रि गश्त के दौरान किसी भी संदिग्ध सूचना को तुरंत बीट सिपाही या थाना प्रभारी तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.