• Tue. Nov 24th, 2026

कोसीकलां में गोवंश चोर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल; एक साथी फरार

Byvijay.singhal1233

Nov 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवंश चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को कोसीकलां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल आरोपित को उपचार के लिए सीएचसी कोसीकलां भेजा गया है। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया 12 नवंबर दे रात कोसीकलां कस्बे में अग्रसेन चौक के पास गोवंश चोरी की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। सोमवार रात को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस और एसओजी टीम ने कोसी-न्यूकामर रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हुसैन उर्फ रांघड़ निवासी नरयाला थाना पिंगा जनपद नूंह हरियाणा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से गोवंश चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो पिकअप, तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है। फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.