• Wed. Aug 19th, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर को संवारने में युद्ध स्तर पर जुटा नगर- निगम

ByVijay Singhal

Aug 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व-2026 को लेकर नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने संबंधित विभागों को 29 अगस्त तक कार्यों को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यत: भूतेश्वर अंडरपास से मसानी तक के मार्ग को हाल में 21 अगस्त तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बार नगर निगम 20 प्रमुख तिराहे-चौराहों को आकर्षक लुक देगा। मंगलवार को नगर आयुक्त ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी बैठक में सफाई व्यवस्था, थीम आधारित वॉल पेंटिंग एवं सिटी ब्यूटीफिकेशन, फसाड लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, सौंदर्यीकरण एवं सजावट, भंडारा पंजीकरण, ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था, प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष सफाई, अतिक्रमण हटाने, निराश्रित गोवंश प्रबंधन, 24×7 कंट्रोल रूम, चिकित्सा सुविधा, खोया-पाया केंद्र, प्रसादी वितरण एवं कैंप कार्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-2026 की तैयारियां पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारयुक्त हों। प्रत्येक विभाग अपने कार्यों में नवीनता लाते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। बैठक में महानगर के 20 प्रमुख तिराहे-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण व आकर्षक सजावट तथा प्रमुख मार्गों को भव्य एवं सुंदर ढंग से सजाने के निर्देश दिए गए। गतवर्ष तीर्थ विकास परिषद द्वारा उक्त तिराहे-चौराहे सजाए गए थे। प्रमुख मंदिरों के मार्गों से अवैध बैनर एवं पोस्टर हटाने तथा कृष्ण लीला पर आधारित थीमेटिक वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.