• Wed. Aug 19th, 2026

मांट के जावरा रोड पर परचून की दुकान में लगी आग

ByVijay Singhal

Aug 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना अंतर्गत कस्बा के जावरा रोड पर स्थित परचून की दुकान में अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन दल की दमकल बुला काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मांट राजा निवासी नारायण सिंह ने बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद करके घर आ गया था। तभी सोमवार तड़के थाने की गश्त पुलिस ने दुकान में आग लगती देख उसे सूचना देते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना देते हुए दमकल मौके पर बुलाई। इसदौरान पीडित भी अपने परिजन व पडोसियों के साथ तत्काल दुकान पर पहुंच गया। इसदौरान मौके पर आयी अग्नि शमन विभाग की दमकल ने आग बुझाने में जुट गयी। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने दुकान में लगी आग पर काबू पाया। इसदौरान दुकान में रखा सामान जल गया। पीडित दुकानदार नारायण सिंह ने बताया कि आग लगने से अनुमानित करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हो गया। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना है। दमकल विभाग आग लगने की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.