• Wed. Nov 18th, 2026

शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से एबीसी सेंटर संचालित

Byvijay.singhal1233

Nov 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम अब एबीसी एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर को किराए के परिसर से अपने भवन में संचालित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए लक्ष्मी नगर में नगर निगम की भूमि चिह्नित कर ली गई है। भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेंटर को स्थानांतरित किया जाएगा। शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से एबीसी सेंटर संचालित किया जा रहा है। यहां कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण की व्यवस्था की जाती है। डॉग कैचिंग टीम प्रतिदिन करीब 35 से 40 कुत्तों पकड़कर एबीसी सेंटर में छोड़ती है। फिलहाल यह सेंटर सदर ब्लॉक के निकट वेटरनरी विश्वविद्यालय की जमीन पर चल रहा है। इसके एवज में नगर निगम विश्वविद्यालय किराया देता है। अब नगर निगम ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में अपनी भूमि तलाश ली है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया है कि भवन तैयार होने के बाद एबीसी सेंटर को लक्ष्मी नगर में शिफ्ट किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.