• Wed. Aug 19th, 2026

रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर 4 सितंबर को

ByVijay Singhal

Aug 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए 4 सितंबर को सहायक मंडल अभियंता कार्यालय और एकीकृत क्रू लॉबी में विशेष शिविर लगाया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी सफ़दर हुसैन ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लगाए जाने वाले शिविर में कर्मचारियों और उनके आश्रितों के चिकित्सा कार्ड बनाने के साथ मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पर सेवा संबंधी अनुरोध, परिवाद और पारिवारिक विवरण में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। आश्रित सदस्यों को जोड़ने की सुविधा भी मिलेगी।रेलवे के अनुसार इस शिविर में कार्यरत कर्मचारियों को पहचान पत्र, चिकित्सा कार्ड, पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापित घोषणा पत्र, स्वयं और आश्रितों के नवीनतम फोटो, जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड या विद्यालय प्रमाणपत्र तथा मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। आश्रित सदस्य के रूप में विधवा माता, अविवाहित बहन या भाई का कार्ड बनवाने के लिए पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और मूल निवासी प्रमाणपत्र भी आवश्यक होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.