हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्मार्ट सिटी की अवधारणा को साकार करने एवं जनसुविधाओं के साथ सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय आधुनिक सीसी टीवी कैमरों से लैस होगा, जबकि बताते चलें कि वर्तमान में भूतेश्वर मुख्यालय में केवल कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसके कारण पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी संभव नहीं हो पा रही थी। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूतेश्वर मुख्यालय का कोई भी महत्वपूर्ण हिस्सा सीसी टीवी निगरानी से अछूता न रहे, ताकि नागरिकों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। साथ ही कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं कर्मचारियों की गतिविधियों की भी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। सीसी टीवी प्रणाली का केंद्रीय मॉनिटरिंग कंट्रोल नगर आयुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाएगा, जहां से पूरे परिसर की निगरानी स्वयं नगर आयुक्त द्वारा की जाएगी। भूतेश्वर मुख्यालय के बाद शीघ्र ही नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सभी जोनल कार्यालयों में भी आधुनिक सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
