हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भाजपा सांसद हेमा मालिनी पहुंची। यहां उन्होंने बंगाल की घटना पर संवेदना जताई। कहा कि जो हुआ है वो बहुत गलत हुआ है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों को जल्द सजा देने की मांग की। बताते चलें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इससे देशभर में आक्रोश है। देशभर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपने ससंदीय क्षेत्र पहुंची हेमा मालिनी ने भी कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि बंगाल में जो हुआ है, वह बहुत गलत हुआ है। इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला पर अत्याचार के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। कहा कि जिसने भी गलत काम किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
