• Wed. Apr 22nd, 2026

थाना छाता पुलिस ने एक अभियुक्त को 02 अदद तमंचा जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता के निकट निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना छाता के कुशल नेतृत्व में थाना छाता पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.08.2024 को समय करीब 02.17 बजे हनुमान जी मन्दिर से 20 कदम खानपुर की तरफ से अभियुक्त परशुराम पुत्र घनश्याम निवासी भदावल थाना छाता जिला मथुरा उम्र 36 वर्ष को एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना छाता स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.