• Wed. Jul 29th, 2026

ममता हुई शर्मसार, बेटे की हत्या पर न हाथ कांपे न बही आंखों से धार

ByVijay Singhal

Jul 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के गांव छोली में पति से नफरत, बच्चों के प्रति बेरुखी और मायके के प्रेमी से इश्क ने ममता का ही गला घोंंट दिया। फरह क्षेत्र के गांव बरारी निवासी रुचि जिंदल की शादी छह साल पहले बलदेव के गांव छौली निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता से हुई थी। कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनकी मेडिकल की दुकान है। उनके दो बच्चे 5 वर्षीय बेटी है और 3 वर्ष का पुत्र माधव था। कृष्ण मुरारी का आरोप है कि रुचि की शादी उनसे जरूर हुई थी, लेकिन उसका दिल मायके के ही एक शादीशुदा जनरल स्टोर संचालक से लगा था। करीब 5 साल पहले भी कृष्ण मुरारी ने पत्नी को प्रेमी से बात करते पकड़ा था। उस समय रुचि ने माफी मांगकर दोबारा संपर्क न रखने का आश्वासन दिया था। भरोसा दिलाने के लिए उसने सबके सामने सिम कार्ड तोड़ दिया था। परिवार ने उस पर विश्वास कर लिया, लेकिन रुचि का फरेब बंद नहीं हुआ। उसने पति की बिना जानकारी के नया मोबाइल खरीदा और प्रेमी से बातचीत जारी रखी। वारदात के बाद भी रुचि का संवेदनहीन रवैया रहा। बेटे की हत्या करने के बाद भी रुचि को अफसोस नहीं था। अस्पताल से लेकर घर तक, जहां परिजन मासूम की माैत पर बदहवास होकर रो रहे थे, वहीं आरोपी महिला लगातार मोबाइल चलाने में व्यस्त रहती थी। संदेह के आधार पर पति ने उसका मोबाइल चेक किया तो सारे राज खुल गए। कॉल डिटेल निकलवाई गई, तो वह प्रेमी का निकला। कड़ाई से की गई पूछताछ में रुचि ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.