• Wed. Jul 29th, 2026

25 लाख की टप्पेबाजी करने वाला ठक-ठक गैंग का आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधापुरम एस्टेट निवासी वरुण अग्रवाल का गोवर्धन रोड पर चंद्रिका प्लाईवुड के नाम से शोरूम है। आगामी दिनों में उनके भाई नीलेश अग्रवाल की बेटी की शादी है। उन्होंने 20 जुलाई को चालक व दो कर्मचारियों को 25 लाख रुपयों से भरा बैग देते हुए गोविंद नगर निवासी नीलेश के साढू के घर पहुंचाने के लिए कहा था। करीब 6:30 बजे कर्मचारी मेघश्याम और चालक रमेश नीले रंग के बैग में 25 लाख रुपये रखकर कार से गोविंद नगर की ओर चल दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिम्स अस्पताल के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने चालक से कहा कि कार से तेल निकाल रहा है। चालक रमेश ने कार रोक ली और बोनट खोलकर इंजन की जांच करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार से बैग पार कर दिया और हवा की रफ्तार से भाग निकले।
इसके बाद पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गईं। पुलिस ने गैंग का पता लगाया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला चेन्नई का ठक-ठक गैंग है, जो दिल्ली में डेरा जमाए हुए है। आरोपियों को चिन्हित करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार रात को सलेमपुर पाली खेड़ा क्षेत्र से साउथ दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने के सी-ब्लॉक निवासी अक्षय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये भरा बैग भी बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शत-प्रतिशत रकम की रिकवरी की गई है। रकम के साथ एक बाइक भी बरामद हुई है। वारदात में शामिल दो वांछित की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जागएा। एसपी सिटी ने बताया कि साउथ दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने क्षेत्र में इस गैंग के लगभग 300 घर बने हुए हैं। यह गैंग चेन्नई से निकलकर 20 साल से साउथ दिल्ली में रह रहा है। ये वारदात से पहले उस क्षेत्र की रेकी करते हैं। इसके टप्पेबाजी या लोगों को झांसा देकर 15 से 20 सेकंड में वारदात को अंजाम देते हैं। इसके बाद सेफ जोन ओर भाग जाते हैं। उन्होंने बताया है कि इस गैंग की जिले में पहली घटना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.