• Wed. Jul 29th, 2026

कोसीकलां में छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाकर बहन की ससुराल भेजे

ByVijay Singhal

Jul 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाकर बहन की ससुराल में भेजने और दो लाख रुपये की चौथ मांगने की नामजद प्राथमिकी भाई ने दर्ज कराई है। कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक निवासी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसकी बहन की सगाई फरीदाबाद में तय हुई थी। चार महीने बाद शादी होनी थी। गांव के रहने वाले कुलदीप ने बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसका अशलील फोटो ऐडित कर बहन की ससुराल फरीदाबाद भेज दिया। इसके बाद बहन का रिश्ता टूट गया। 20 जुलाई की शाम 4 बजे जब वह अपने घर पर बैठा हुआ था तभी आरोपी बहन की शादी उसके साथ करने और इनकार करने पर बदनाम करने की घमकी देने लगा। इतना ही नहीं उसने इंस्टाग्राम आईडी से फोटो हटाने के ऐवज में 2 लाख रुपये की चौथ मांगी, नहीं देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.