• Sun. Nov 1st, 2026

श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के विजेता नन्हे-मुन्ने कान्हा पुरस्कृत

Byvijay.singhal1233

Sep 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संस्कार भारती महानगर द्वारा सर्वेश्वरी सदन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में श्री कृष्ण के 5251 वें जन्मोत्सव पर श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्कार भारती के सदस्य परिवारों के बच्चों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ऑन लाइन किया गया था। इसमें दो विभिन्न वर्गो में 52 बच्चों ने भाग लिया। माता पिता ने कृष्ण रूप में सजे अपने बच्चों के फोटो संस्था द्वारा दिए लिंक पर अपलोड किए थे। प्रतियोगिता दो वर्गों अ तीन वर्ष तक और ब तीन से दस वर्ष तक आयु वर्ग में थी। 3 वर्ष तक आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार इनेश, द्वितीय पुरस्कार अर्निक वर्मा और तृतीय पुरस्कार कान्हा खण्डेलवाल व कर्मिष्ठा शर्मा को दिया गया जबकि 3 से 10 वर्ष तक आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार भेदांशु प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार इदिका अग्रवाल और तृतीय पुरस्कार रशिका अग्रवाल को दिया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अलीगढ़ से श्रीमती रुचि गोटेवाल और वृंदावन से श्रीमती मीरा थीं। पुरस्कार स्वरूप बच्चों को नगद धनराशि, उत्तरीय और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम संस्कार भारती के मार्गदर्शक सुरेन्द्र सक्सेना अमृत खंडेलवाल ओमवती अग्रवाल नीलम सक्सेना अध्यक्ष अनूप महेश्वरी कार्यकारी अध्यक्ष रेखा महेश्वरी उपाध्यक्ष मनीष शोरावल हृदयेश शर्मा कल्पना सारस्वत पूजा महेश्वरी महामंत्री भारत भूषण सिंघल कार्यकारी महामंत्री चारु सिंघल कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंघल डा. विनीता गुप्ता मंत्री बिन्नी गुप्ता अनीता शर्मा आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.