• Tue. Aug 18th, 2026

मथुरा-सादाबाद मार्ग पर अगले छह माह बाद वाहन भरेंगे फर्राटा

ByVijay Singhal

Aug 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के मथुरा-सादाबाद मार्ग पर अगले छह माह बाद वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। यह मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा हुआ था और संकरा भी था। अब इसका 60.27 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। फरवरी में कार्य पूरा हो जाएगा। मथुरा को हाथरस जिले से जोड़ने वाले मथुरा-सादाबाद मार्ग पर तमाम गड्ढे हो गए थे। वहीं मार्ग संकरा होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी। अब पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक द्वारा इस मार्ग की तस्वीर बदली जा रही है। करीब 17 किमी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य किया जा रहा है। इसमें 44.41 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर और 14.78 करोड़ यूटीलिटी शिफ्टिंग पर खर्च किए जाएंगे। बीडी शर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण ने बताया, मथुरा-सादाबाद मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य 60.27 करोड़ रुपये किया जा रहा है। इसका कार्य फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.