• Sun. Nov 1st, 2026

सोनई रेलवे स्टेशन पर कासगंज अछनेरा पैसेंजर ट्रेन के इंजन खराब होने पर दो घण्टे खड़ी रही ट्रेन

Byvijay.singhal1233

Sep 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कासगंज से अछनेरा जानी बाली पैसेंजर गाड़ी में लगे इंजन का पावर खराब होने पर ट्रेन करीब दो घण्टे सोनई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 5 बजे कासगंज से चलने बाली गाड़ी संख्या 05347 मथुरा अछनेरा पैसेंजर गाड़ी सुबह करीब 7:10 पर सोनई रेलवे स्टेशन पहुची इस दौरान गाड़ी का इंजन खराब होने के कारण ट्रेन करीब दो घण्टे सोनई स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को अन्य वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। सोनई स्टेशन अधीक्षक आर एल मीणा ने घटना की जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी जानकारी इसके उपरांत कासगंज से दूसरा इंजन लगवाकर 9 बजे गाड़ी को अपने गंतव्य स्थान पर रवाना किया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.