हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश का स्थानांतरण हो गया है, उनके स्थान पर आईएएस 2020 बैच के अधिकारी ओजस्वी राज को मथुरा-वृंदावन नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। प्रशासनिक अनुभव और नवाचार कार्यों के लिए उनकी अपनी अलग पहचान है। बताते चलें कि नगर आयुक्त जग प्रवेश ने यहां 17 मई 2025 को नगर आयुक्त की कमान संभाली थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में कई कार्य किए। इनमें सबसे प्रमुख भूतेश्वर अंडरपास के नीचे होने वाले जलभराव से मुक्ति के लिए मसानी तक भूमिगत पाइप लाइन डालना मुख्य रहा। इसके अलावा नगर निगम के राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े गांवों के विकास के लिए भी उनके द्वारा निरंतर प्रयास किए गए। कर वसूली में भी नगर निगम ने रिकार्ड बनाया। अब उनके स्थान पर यहां आ रहे आईएएस ओजस्वी राज के पास संसद से लेकर प्रशासनिक कार्यों के अनुभव हैं। वे तेज-तर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं। आईएएस ओजस्वी राज का जन्म 9 जून 1992 को मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मेरठ में हुई। इसके बाद उन्होंने एचबीटीआई कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की।
प्रशासनिक सेवा में आने से पहले ओजस्वी राज ने भारतीय संसद की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नौवीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने राज्य सभा सचिवालय में कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दीं हैं। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर 227वीं रैंक प्राप्त की और आईएएस बने। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सहायक सचिव और बाद में मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
