• Fri. Aug 21st, 2026

मथुरा में हेड कांस्टेबल ने सूजा घोंपकर पंचर किया बाइक का टायर, वीडियो वायरल, हुआ सस्पेंड

ByVijay Singhal

Aug 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुलिसकर्मी की दबंगई मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। रमणरेती चौकी के पास का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें एक पुलिसकर्मी सरेराह बाइक सवार के टायरों को सूजे से पंचर करता हुआ दिखाई दे रहा था। पीड़ित युवक द्वारा लगातार हाथ जोड़ने और छोड़ने की गुहार लगाने के बावजूद पुलिसकर्मी का दिल नहीं पसीजा और उसने एक के बाद एक कई बार टायर में सूजा घोंप दिया। इस घटना का वीडियो सामने आते ही खाकी की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि जांच में प्रसारित वीडियो की पुष्टि हुई है। यह गैर-जिम्मेदाराना कृत्य वृंदावन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव द्वारा किया गया था। मामले की जांच रिपोर्ट एसएसपी को प्रेषित की गई। इसके बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.