• Wed. Nov 18th, 2026

403 सीटों पर भाजपा की डिजिटल फौज: हर विधानसभा में 50 सोशल मीडिया एक्सपर्ट

Byvijay.singhal1233

Nov 18, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा। चुनावी महाभारत जीतने के लिए भाजपा अब मैदान के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर 20 हजार से अधिक लोगों की फौज उतारेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया की बारीकियों को समझने वाले 50 लोगों की तैनाती की जाएगी। इस तरह पूरे प्रदेश में कुल 20,150 लोग डिजिटल माध्यमों से पार्टी के एजेंडे और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

परखम स्थित पंडित दीनदयाल गो-अनुसंधान केंद्र में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन के दौरान सोशल मीडिया को अहम हथियार बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि अब चुनाव केवल जनसभाओं, रैलियों, जनसंपर्क और परंपरागत प्रचार तक सीमित नहीं रह गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म भी जनमत तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हाल के वर्षों में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक पहचान बनाने वाले नए राजनीतिक समूहों की सक्रियता ने भी भाजपा का ध्यान खींचा है। पार्टी अब डिजिटल प्रचार को केवल सूचना प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि जनसंवाद और चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है। मैदान में कार्यकर्ता जहां घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे, वहीं डिजिटल टीम सोशल मीडिया पर पार्टी की गतिविधियों, उपलब्धियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाएगी। इस तरह आगामी चुनाव में राजनीतिक मुकाबला जमीन के साथ मोबाइल स्क्रीन पर भी दिखाई देगा।
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.