हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुदी निवासी अंशुमान पुत्र पधुमननाथ तिवारी ने डायल 112 पर सूचना दी कि जैत कट के पास हादसा हो गया है। अंशुमान मृतका के भाई हैं। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि अंशुमान की बहन जीएलए विश्वविद्यालय में बीबीए की छात्रा थी। शुक्रवार को वह स्कूटी से ओमेक्स सिटी की ओर से जीएलए विश्वविद्यालय में कक्षा लेने जा रही थी। जैत कट के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तत्काल घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
7455095736
