• Sat. Aug 22nd, 2026

स्टांप चोरी में व्यावसायिक भवन की पार्किंग बताकर छिपाया बेसमेंट, 32 लाख चुकाएगी कंपनी; DM ने दिए आदेश

ByVijay Singhal

Aug 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्यावसायिक संपत्ति की खरीद में सही जानकारी छिपाकर बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाली कंपनी मैसर्स केटीएल प्राइवेट लिमिटेड पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। जिलाधिकारी/कलेक्टर स्टांप मनीष बंसल की अदालत ने स्टांप चोरी के गंभीर मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी क्रेता कंपनी पर कमी स्टांप शुल्क, निबंधन शुल्क और अर्थदंड मिलाकर कुल 31,30,470 रुपये का जुर्माना और बकाया सरकारी खजाने में जमा करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही विलेख निष्पादन तिथि 2 नवंबर 2021 से पूरी धनराशि जमा होने तक 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से साधारण ब्याज भी वसूलने का फरमान सुनाया गया है। यह पूरा मामला बाईपास रोड स्थित पलक टावर का है, जहां विक्रेता मैसर्स सारांश इंफ्रॉरेंटल्स प्रा. लि. के अधिकृत प्रतिनिधि पुनीत चड्ढा द्वारा क्रेता कंपनी मैसर्स केटीएल प्रा.लि. के अधिकृत प्रतिनिधि किदवई नगर कानपुर निवासी सौरभ द्विवेदी के पक्ष में व्यावसायिक संपत्ति का बैनामा किया गया था। क्रेता कंपनी ने दस्तावेज में दर्ज कराया कि उसने केवल भूतल पर 670.38 वर्ग मीटर का हॉल (दुकान) खरीदा है और 4000 वर्ग फुट के बेसमेंट का उपयोग सिर्फ कार पार्किंग के लिए किया जा रहा है। इसका कोई क्रय-विक्रय नहीं हुआ है। हालांकि, उप निबंधक प्रथम सदर की गोपनीय जांच ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। पड़ताल में सामने आया कि भगवान टॉकीज से वाटरवर्क्स मुख्य मार्ग सेगमेंट पर स्थित इस व्यावसायिक परिसर के भूतल पर मारुति सुजुकी का शोरूम चल रहा है, जबकि 371.59 वर्ग मीटर के बेसमेंट का उपयोग बिक्री के लिए गाड़ियां खड़ी करने के व्यावसायिक गोदाम के रूप में किया जा रहा है। जांच में स्पष्ट हुआ कि बेसमेंट भवन का मूल व अटूट हिस्सा है। स्टांप ड्यूटी बचाने की नीयत से तथ्यों को छिपाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.