• Wed. Nov 18th, 2026

मथुरा में 17 लाख वोटरों की लिस्ट जारी, 16 दिसंबर तक मौका; चार दिन बूथों पर लगेंगे कैंप

Byvijay.singhal1233

Nov 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया। जिले में कुल 17.05 लाख मतदाता हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई। बहुजन समाज पार्टी के योगेंद्र सिंह, कांग्रेस के मुकेश धनगर, समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र यादव और भाजपा के आकाश चौधरी को मतदाता सूची सौंपी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें फॉर्म-6 से नाम जुड़वाने, फॉर्म-7 से नाम हटवाने और फॉर्म-8 से विवरण संशोधित कराने की सुविधा मिलेगी। डीएम ने युवाओं और महिलाओं सहित सभी पात्र नागरिकों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। मतदाता सूची की प्रविष्टियों की शुद्धता पर भी विशेष जोर रहेगा। जिले की अनुमानित आबादी 32,89,678 है। इसके आधार पर ईपी रेशियो 57.61 और वर्तमान सूची के अनुसार 51.84 है। अनुमानित जनसंख्या के आधार पर जेंडर रेशियो 863 तथा वर्तमान सूची के अनुसार 832 है। सूची में 18-19 आयु वर्ग के 18,438 मतदाता हैं, जो अनुमानित आबादी का 0.56 प्रतिशत हैं। इसके अलावा 14,253 दिव्यांग, 9,504 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक) और 9,192 सर्विस मतदाता हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.