• Fri. Jul 24th, 2026

मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक में घुसी, पीछे से दो और वाहन टकराए

ByVijay Singhal

Jul 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे पर नरहौली पुल के निकट हरियाणा के रोहतक जिले में संत रामपाल के आश्रम से दर्शन कर श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस से वापस मध्य प्रदेश के खंडवा जिले लौट रही थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार सुबह छह बजे हाईवे पर नरहौली पुल पर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार यात्री कुछ समझ पाते तब तक पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इसी तरह पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार भी ट्रक में घुस गई। हादसे में के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री जान बचाने के लिए उतर कर इधर उधर भागने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के सनावल थाना क्षेत्र के अटुर निवासी भास्कर राठौर की मौत हो गई। वहीं शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर समेत अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहनों के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। सीओ प्रवीन तिवारी का कहना है कि हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। सड़क दुर्घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू रूप से बहाल करा दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.