• Fri. Jul 24th, 2026

गोसेवक को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर गोशाला से दर्जनभर गोवंश ले गए बदमाश

ByVijay Singhal

Jul 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के यूपी-हरियाणा सीमा से सटे गांव ऐंच में अस्थायी गौशाला में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। गौशाला के गोसेवक महाराज सोरनदास ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे करीब छह बदमाश गौशाला में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद बदमाशों ने रस्सी से उनके हाथ बांध दिए और जमीन पर गिरा दिया। एक बदमाश उनके ऊपर तमंचा ताने खड़ा रहा, जबकि अन्य गोवंशो को लोडर वाहन में लादने लगे। करीब आधे घंटे में आरोपी गोशाला में वारदात को अंजाम देते रहे। इसके बाद लगभग 12 गोवंशों को वाहन में लादकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद गोसेवक ने शोर मचाया तो गोशाला पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान हरिपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.