• Fri. Nov 13th, 2026

मांट तहसील में महंगाई व छात्र मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने किया घेराव

Byvijay.singhal1233

Jul 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट तहसील में महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील का घेराव किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता राधे कृष्णा फार्म हाउस के बाहर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसील गेट पर पहले से तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन सभा में बदल गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। साथ ही राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारे लगाए। इस मौके पर विक्रम वाल्मीकि, शिवदत्त चतुर्वेदी, हरिओम उपाध्याय, गंगाशरण दीक्षित, खचेरमल प्रधान, करविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, सतीश चंद्र दुबे, जयगोपाल शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, सतवीर शर्मा, प्रमोद पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन मांट ब्लॉक के अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.