हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर दुसायत मोहल्ला में गोपालजी कार पार्किंग में सोमवार दोपहर ढाई बजे बिना आंधी और तेज हवा चलने के बाजवूद अचानक विशाल पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। जिस समय भारी-भरकम पीपल का पेड़ धीरे-धीरे कर उखड़कर गिरा उस समय श्रद्धालु बरेली के बिहारीपुर निवासी राहुल और मिर्जापुर निवासी नर्वदा प्रसाद भट्ट अपनी कारें खड़ी कर परिवार के साथ वृंदावन घूमने गए हुए थे। पेड़ के नीचे दोनों श्रद्धालुओं की कारें दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा, कारों के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना धमाके जैसी आवाज और पेड़ गिरने की घटना के बाद आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वन विभाग को विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए सूचित कर दिया है, ताकि गाड़ियों को बाहर निकाला जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
