• Sun. Nov 1st, 2026

महाप्रबंधक पहुंचे जंक्शन, 20 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Byvijay.singhal1233

Apr 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उमेश चंद्र जोशी कान्हा की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास का प्रस्ताव लेकर पहुंचे। उन्होंने डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ निरीक्षण किया, इसके बाद ब्रजनगरी में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जंक्शन के तृतीय प्रवेश द्वार के पास पुनर्विकास कार्य के लेआउट प्लान के साथ जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तृतीय प्रवेश द्वार पर 20 करोड़ रुपये के बजट से नया भवन, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्क के अलावा अन्य कार्य होंगे। महाप्रबंधक ने रेलवे अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ, एक और तृतीय प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। जीएम ने कहा कि मथुरा से वृंदावन पुरानी रेलवे लाइन के स्थान पर लोगों की रोड बनाने की मांग थी, इस पर सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर सड़क बनाने की मांग की है। सांसद के पत्र पर रेलवे बोर्ड में विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृंदावन रेल लाइन के स्थान पर सड़क बनेगी या रेलवे लाइन इसका निर्णय शीघ्र हो जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जंक्शन की साफ-सफाई को लेकर अधीनस्थों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए। जीएम उपेंद्र चंद जोशी से कुलियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जीएम ने समाधान का आश्वासन दिया। कुली मुकद्दम पिंटू लाल, महेश, अलीशेर, ओमवीर, इकबाल, शकील, रामवीर, लक्ष्मण, कलम सिंह, राजू, शासी आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.