हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 12 से अधिक चोरी की बाइकों को बरामद किया है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि टू-व्हीलर वाहनों के शौकीन युवाओं की मांग पर विभिन्न राज्यों से बाइक चोरी करने वाले दो चोर चोरी की बाइक के साथ सौ फुटा पुल के नीचे से गुजर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख चोर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी गांव हथिया थाना बरसाना निवासी तारीफ और शौकीन हैं। दोनों ने बताया कि वह डिमांड के हिसाब से गाड़ी चुराते हैं। उन्होंने कश्मीर तक से गाड़ी चुराई हैं और यहां की गाड़ियों को वहां बेचा भी है। आरोपियों से पुलिस ने धौरेरा स्थित गो ग्राम की झाड़ियों से 12 से अधिक चोरी की बाइक बरामद कीं हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
