• Mon. May 18th, 2026

भाजपा विधायक और तमाम नेता…फिर मंच पर तार-तार हुई मर्यादा

ByVijay Singhal

Feb 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गोवर्धन में आयोजित हो रहे। शिलान्यास व सम्मान समारोह के कार्यक्रम का है, जिसमें क्षेत्रीय विधायक सहित भाजपा के तमाम नेता शामिल हुए थे। स्टेज पर डांसर ने ठुमके लगाए, तो लोग सीटी बजाने लगे। बता दें कि वायरल वीडियो 16 फरवरी का है, जब गोवर्धन क्षेत्र में 166 करोड़ रुपये की लागत से सड़क व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास विधायक द्वारा किया गया। इस कार्यकम में भीड़ को जुटाने के लिए एक मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, लेकिन जब लोगों को पता चला कि वहां पर डांसर ठुमके लगा रही है तो भीड़ उमड़ पड़ी।
इसी बीच किसी के द्वारा यह वीडियो बना लिया गया जो कि मंगलवार की देर शाम सोशल मीडिया पर छा गया। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.