• Sun. May 17th, 2026

विदेशी युवक ने बीच सड़क हंगामा, नशे में युवक ने उतारे सब कपड़े

ByVijay Singhal

Feb 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित बाद चौकी पर विदेशी युवक ने जमकर हंगामा किया। नशे में होने के कारण युवक ने रोड पर अपने सारे कपड़े उतार दिए और ट्रैफिक व्यवस्था को भी बाधित किया। पुलिस ने युवक को बमुश्किल पकड़ा और अस्पताल भेजा। अस्पताल में उसका मेडिकल हुआ। युवक के खिलाफ कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस ने उसे परिजन को सौंप दिया। रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद चौकी पर एक विदेशी युवक के हंगामे की सूचना मिली। वह थाने से चौकी पहुंचे। यहां विदेशी युवक ने अपने कपड़े उतार रखे थे और सड़क पर घूम रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। औरंगाबाद के निवासी सुरेंद्र नामक व्यक्ति के सिर में बेलची से प्रहार कर घायल कर दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सदर थाना क्षेत्र स्थित औरंगाबाद के पीछे जंगल में बमुश्किल पकड़ा और जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में भी उसने जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों ने किसी तरह उसका उपचार किया। नशा उतरने के बाद विदेशी युवक ने अपने परिवार के बारे में बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वह अस्पताल पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सदर विदेश कुमार त्यागी और चौकी प्रभारी सिविल लाइन कृष्ण कुमार जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हंगामा करने वाला विदेशी युवक का नाम जीवन रिजमी है। वह मूल रूप से भूटान का रहने वाला है, लेकिन पिछले काफी समय से परिवार के साथ नार्वे में रहता है।  वह अपने मामा राम बहादुर बनिया, नाना तुलाराम बनिया और नानी के साथ 14 फरवरी को भारत आया था। यहां सभी वृंदावन आए और बांके बिहारी के दर्शन किए। वृंदावन में दर्शन करने के बाद सभी प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को उसने प्रयागराज से वृंदावन के लिए टैक्सी बुक की और चल दिया। रास्ते में विदेशी युवक ने कुछ नशीली गोलियां खाई। टैक्सी हाईवे थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी युवक को गोलियों का नशा होने लगा और उसने हंगामा शुरू कर दिया। चालक ने औरंगाबाद चौराहा स्थित बाद चौकी के सामने गाड़ी को खड़ा कर दिया। गाड़ी से उतरने के बाद युवक ने हंगामा शुरू कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.