हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रृद्धालुओं को स्वच्छ, गुणवत्तायुक्त खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं पर्यावरण रक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक/पॉलीथिन का उपयोग न करने हेतु शुक्रवार को गोवर्धन के व्यापारियों के साथ विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर सभी खाद्य विक्रेताओं से सहयोग मांगा। मुड़िया पूर्णिमा मेला 23 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। सहायक आयुक्त खाद्य जतिन कुमार सिंह ने व्यापारियों से अपील की कि मेला अवधि में आने वाले श्रृद्धालुओं को गुणवत्तायुक्त खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाएं तथा अपने प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थ की रेट लिस्ट लगाएं। खाद्य पदार्थों को ढककर रखें, खाद्य परिसर व आस-पास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुड़िया मेला को पॉलीथिन मुक्त बनाने में सहयोग करें। एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ न बेचें। समस्त खाद्य कारोबारकर्ता अपने प्रतिष्ठानों पर ढक्क्नुक्त डस्टबिन तथा खाद्य पदार्थ का निर्माण व विक्रय करते समय हैड कैप, एप्रिन, हैन्डग्लव्स का प्रयोग करना सुनिश्चित करें। बैठक में केके त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जितेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी व नेहा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अलावा गणेश पहलवान एवं अन्य खाद्य विक्रेता मौजूद रहै।
7455095736
