हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा के अंतर्गत जाजमपट्टी के समीप स्थित शराब ठेके पर बीती रात हंगामा हो गया। आरोप है कि युवक ने ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर पिस्टल दिखाकर धमकाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर देर रात आरोपी को बंडपुरा पुल से सेंहा गांव की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद कर चालान किया है। गुरुवार रात करीब 10 बजे जाजमपट्टी के समीप स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर कार सवार युवक शराब लेने पहुंचा था। आरोप है कि किसी बात को लेकर उसकी सेल्समैन से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। इसका विरोध करने पर उसने देशी पिस्टल निकाल उसके ऊपर तान कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मगोर्रा अजय कुमार ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर सीसीटीवी खंगाल युवक की तलाश में जुट गये। थानाध्यक्ष मगोर्रा अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बंडपुरा पुल से गांव सेंहा की ओर जाने वाले मार्ग से कार से युवक नरेन्द्र निवासी नगला झींगा,मगोर्रा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद कर चालान किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
