हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली के अंतर्गत देहली गेट के समीप दुकान से कपड़े लेने के बाद रुपये मांगने पर नामजदों ने दुकानदार के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर नामजदों ने लाठी-डंडे, रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि नामजद ने उसके ऊपर जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा तान दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। देहली गेट छाता निवासी दुकानदार नाजिम ने कोतवाली छाता में दी तहरीर में कहा कि बुधवार शाम करीब सवा छह बजे वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान भगत सिंह, हेमू उर्फ पवन अपने आधा दर्जन साथियों के साथ दुकान पर आकर कपड़े खरीदने लगे। आरोप है कि कपड़े देने के दौरान कपड़ों के रुपये मांगने पर नामजदों ने रुपये देने से इंकार किया। इसका विरोध करने पर नामजदों ने साथियों के साथ एकजुट हो नाजिम की लाठी-डंडे औ्र रॉड से पिटायी की। इस दौरान दुकान में रखे सामान को तोड़फोड़ करने के साथ ही तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी देकर चले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छाता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
