हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र में अमरनाथ विद्याश्रम के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक पुस्तक विक्रेता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। इसके बाद स्टेशन से पॉइंट्समैन को मौके पर भेजा गया, जिसने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कृष्णानगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से केवल एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के आधार पर होलीगेट क्षेत्र के अंतापाड़ा निवासी पंकज अग्रवाल के रूप में शिनाख्त हुई। वह आर्य समाज रोड स्थित राधा-कृष्ण पुस्तक भंडार के संचालक थे। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
