• Sun. May 17th, 2026

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा फालैन मेला

ByVijay Singhal

Feb 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के प्रह्लाद नगरी फालैन में होली मेले के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरा मेला सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। बैठक में त्योहारों को मिलजुलकर मनाने पर मंथन किया है। अगले माह शुरू हो रहे रमजान माह में बिजली की किल्लत न हो, इसके लिए कदम उठाए जाने को कहा। थाना परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम श्वेता सिंह ने महाशिवरात्रि, रमजान माह, पंडा मेला, होली एवं हुरंगा मेले को लेकर सुझाव मांगे। ऐसे में असामाजिक तत्व त्योहार में खलल न डाल दें इसे लेकर उन्होंने शहर ही नहीं देहात से भी प्रमुख लोगों को बुलाकर बातचीत की।

एसडीएम ने बताया कि फालैन पंडा मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी मेला परिसर की निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सीओ आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर रहा है। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर साफ-सफाई के साथ-साथ चूने व पानी का छिड़काव भी कराया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने मेले, त्योहार के दौरान होने वाली बिजली कटौती, फाॅल्ट को दूर करने को कहा। ईओ निहाल सिंह, चरनसिंह, सभासद मनीष जैन, विष्णु सैनी आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.