• Sun. May 17th, 2026

बुजुर्ग महिला का मकान कब्जा कर रहा था बीडीओ, सीएम

ByVijay Singhal

Feb 15, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृद्धा का मकान कब्जाने और धमकाने के आरोप में बसरेहर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भूदेव लवानिया को मथुरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। लवानिया मथुरा शहर में राधिका विहार के रहने वाले हैं। अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर 10 फरवरी को यहां आए थे। आरोप है कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए मथुरा में वृद्धा का मकान किराये पर लिया था और अब खाली नहीं कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक भूदेव लवानिया ने बेटे शुभम की शादी के लिए 10 मार्च 2024 को पड़ोस में रहने वाली वृद्धा मधु पत्नी राजेंद्र खंडेलवाल का मकान किराये पर लिया था। 26 अप्रैल को शादी होने के बाद मधु ने मकान खाली करने को कहा तो टालमटोल करने लगे। मधु के कोई बेटा नहीं है। आरोप है कि लवानिया ने उनके पूरे परिवार को गायब कराने की धमकी देते हुए मकान खाली करने से मना कर दिया। मधु ने आरोप लगाया था कि लोकसेवक होने के नाते मथुरा में किसी अधिकारी ने उनकी नहीं सुनी। इस पर राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित शिकायत की। इसके बाद 13 जुलाई 2024 को मथुरा कोतवाली सदर में भूदेव के खिलाफ मकान कब्जाने और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी समित चौधरी ने बताया कि बीडीओ वांछित होने के बावजूद पुलिस व न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहे थे। इसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.